अफसरशाही को नहीं अहसास कि पंजाब में है कांग्रेस की सरकार

सीएम पंजाब व पंजाब कांग्रेस प्रधान तक पहुंचाएंगे कांग्रेसी वर्करों की भावनाएं- बावा

अफसरशाही को नहीं अहसास कि पंजाब में है कांग्रेस की सरकार
कृष्ण कुमार बावा।

लुधियाना: कांग्रेसी वर्करों प्रति पंजाब व लुधियाना की अफसरशाही की बेरूखी बताती है कि उनको पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार होने का अहसास ही नहीं है। यह दर्द पंजाब कांग्रेस के महासचिव कृष्ण कुमार बावा ने एक लिखित बयान में इजहार किया। बावा ने कहा कि अकाली भाजपा की 10 वर्ष सरकार रहने के बाद कांग्रेसी वर्करो ने हर गली मुहल्ले,वार्ड और हर मुद्दे पर लड़ाई लड़ कर पंजाब में देश की आवाज के उल्ट सरकार की स्थापना की। लेकिन पंजाब की अफसरशाहीं द्वारा पुलिस स्टेशनों,तहसीलों सरकारी ऑफिसों,नगर निगमों में कांग्रेसी वर्करो का अपमान जब कि विरोधी पार्टीयों के नेतायों को सम्मान देने के साथ उनके काम पहल के आधार पर किए जा रहे है। 

बावा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने मन की बात की है। बावा ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मन की बात पंंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के साथ मिलकर करेगे ताकि पंजाब भर में कांग्रेसी वर्करो को बनता सम्मान मिल सकें।