गांव कलानौर खुर्द व खेरड़ी में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
डीसी सचिन गुप्ता ने किया अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने का आह्वान।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव कलानौर खुर्द व खेरड़ी में एक डीपीसी व एक अवैध निर्माण को गिराया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें।

Girish Saini 

