एमडीयू बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने दिखाया दम

एमडीयू बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने दिखाया दम

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में विभिन्न कॉलेजों के मुक्केबाजों ने 10 भार वर्गों में दमखम दिखाते हुए पदकों के लिए मुकाबले किए।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बॉक्सिंग कोच एवं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज दलबीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम वर्ग में जीसी बहादुरगढ़ के दीपांशु, 50-55 किलोग्राम में एआईजेएचएम रोहतक के निशांत और 55-60 किलोग्राम में सैनी कॉलेज के चिरंजीव ने स्वर्ण पदक जीते। 60-65 किलोग्राम में जीबीडी रोहतक के हर्ष, 65-70 किलोग्राम में एआईजेएचएम रोहतक के नकुल मलिक तथा 70-75 किलोग्राम में डीपीजी डिग्री कॉलेज के ध्रुव विजेता बने।

75-80 किलोग्राम में एसएमजीसी मोखरा के आयुष, 80-85 किलोग्राम में एसएसजी पीजी कॉलेज तिगांव के राहुल लोखाना और 85-90 किलोग्राम में केए इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के क्रिश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। +90 किलोग्राम वर्ग में जीसी बहादुरगढ़ के साहिल ने बाजी मारी।