साहित्यकार विनोद शर्मा ने वाइस चांसलर प्रोफेसर राजकुमार को भेंट किया नव प्रकाशित काव्य संग्रह

साहित्यकार विनोद शर्मा ने वाइस चांसलर प्रोफेसर राजकुमार को भेंट किया नव प्रकाशित काव्य संग्रह

साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा ने अपना काव्य संग्रह "बढ़ते कदम" पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजकुमार को वीसी ऑफिस में विशेष मुलाकात के दौरान भेंट किया।  उन्होंने डॉ. विनोद शर्मा को काव्य संग्रह पर बधाई दी और पुस्तक से संबंधित लेखक के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी की डीपीआर, डायरेक्टर रेेणुका सलवान और सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज भी उपस्थित थे।