भाजयुमो ने किया पार्टी का विस्तार; अनिल कुमार पाल गियासपुरा मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

कुशाग्र कश्यप ने नवनियुक्त टीम को दी बधाई

भाजयुमो ने किया पार्टी का विस्तार; अनिल कुमार पाल गियासपुरा मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के गियासपुरा मंडल की विशेष बैठक का आयोजन महालक्ष्मी नगर , वार्ड नम्बर 29 में आम जनता के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व मंडल प्रभारी केवल गुप्ता की अध्यक्षता में इलाके में एक नियुक्ति कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, भाजपा विधानसभा हल्का साऊथ के प्रभारी सरदार तरनजीत सिंह, भाजयुमो मंडल प्रभारी अभी मिश्रा विशेष तौर पर शामिल हुए।

बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व प्रभारी केवल गुप्ता के साथ विचार विमर्श  करने के बाद भाजयुमो के मंडल की टीम की घोषणा की जिसमे अनिल कुमार पाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा के गियासपुरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने आशीष गर्ग ,शिवम कुमार, मनीष कुमार , दर्पण सिंह व पंकज तिवारी को गियासपुरा मंडल का उपाध्यक्ष, धनंजय सिंह को मंडल महामंत्री ,अनीस रावत , करन कुमार व मनी कुमार को मंडल सचिव , शुभम कुमार को मंडल आई. टी. इंचार्ज ,समीर हुसैन को मंडल का सह-आई. टी. इंचार्ज , गुल्शन कुमार को मीडिया इंचार्ज , सत्यम तिवारी को सह-मीडिया इंचार्ज , सूरज कुमार को मंडल कार्यालय सचिव , पीयूष ठाकुर को सोशल मीडिया इंचार्ज , मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष ,शम्भू कुमार को सह-कोषाध्यक्ष व अनिक झा को लेबर इंचार्ज नियुक्त किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने बैठक में सभी भाजयुमो के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी व पार्टी में उनका स्वागत किया। वही उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को देश व पार्टी की सेवा करने व देश और पार्टी के लिए दिन रात एक करने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अजिंदर सिंह , महामंत्री सिमर सिंह चंडोक , भाजपा गियासपुरा मंडल महामंत्री सन्नी झा , उपाध्यक्ष संजय गुप्ता व प्रिंस सैनी आदि उपस्थित थे।