भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया सहित अन्य हस्तियों ने डॉ. आदित्य बतरा के निधन पर शोक जताया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया सहित अन्य हस्तियों ने डॉ. आदित्य बतरा के निधन पर शोक जताया

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को स्व. डॉ. आदित्य बतरा के निवास पर पहुंचकर उनके भाई अंकुर बत्रा व अन्य परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, सीएम के ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, मेयर राम अवतार सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जब उन्हें अचानक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा था, तब डॉ. आदित्य बतरा ने देर रात त्वरित निर्णय लेते हुए उनका सफल अपेंडिक्स ऑपरेशन किया था। उन्होंने कहा कि डॉ. बत्रा कुशल चिकित्सक होने के साथ ही सेवा और समर्पण की मिसाल भी थे। उन्होंने डॉ. आदित्य बतरा के असामयिक निधन को चिकित्सा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।