राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरा, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरा, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

यमुनानगर/जगाधरी, गिरीश सैनी। राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर, छात्रों पर लाठीचार्ज और जातिगत भेदभाव के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस ने बुधवार को जगाधरी के सेक्टर-17 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा सांसद वरुण मुलाना और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों तथा युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। राहुल गांधी जनता की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं, ऐसे में एफआईआर के जरिए उनकी आवाज दबाने का प्रयास चिंताजनक है।

निशित कटारिया ने कहा कि युवा कांग्रेस इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। युवाओं के अधिकार, समानता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।