स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा लुधियाना के मुख्यालय घंटा घर में तिरंगा फहराया  

भाजपा लुधियाना के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने  ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा लुधियाना के मुख्यालय घंटा घर में तिरंगा फहराया  

लुधियाना: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा लुधियाना के मुख्यालय घंटा घर में तिरंगा फहराया गया। 

भाजपा लुधियाना के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने  ध्वजारोहण किया। इस दौरान वहां विशेष रूप से पहुंचे पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,महासचिव जीवन गुप्ता, वेस्ट हल्का के इंचार्ज कमल चेतली पहुंचे। 

भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने सभी शहर वासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। राम जन्मभूमि के सदियों पुराने विषय का शांतिपूर्ण समाधान हो चुका है। देश के लोगों से जिस संयम के साथ और समझदारी के साथ आचरण किया है और व्यवहार किया है यह अभूतपूर्व है। यह आगे प्रेरणा की ताकत है, शांति, एकता और सदभावना भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। विकास के इस महायज्ञ में हर हिंदुस्तानी को अपनी कुछ न कुछ जिम्मेदारिया निभानी होगी। 

इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता रमेश शर्मा,पंजाब उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,पंजाब महिला मोर्चा की उपप्रधान डा.कनिका जिंदल, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,जिला महामंत्री सुनील मोदगिल,जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल,राजिंदर हंस,राजेश्वरी गोसाई,जिला सचिव कांतेंदु शर्मा,यशपाल जनोत्र,संजय गोसाई,अश्वनी बहल, हर्ष शर्मा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा,नवल जैन,प्रवक्ता पंकज जैन,मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा,डॉ.सतीश कुमार,दीपक शर्मा,कुशाग्र कश्यप,विजय खटक,अभिषेक सिंगल,संजय शर्मा इत्यादी उपस्थित रहे।