भाजपा लुधियाना ने मनाई संत कबीर दास की जयंती 

भक्ति काल के उस दौर में कबीरदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया था ---पुष्पेंद्र सिंगल 

भाजपा लुधियाना ने मनाई संत कबीर दास की जयंती 

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के कई मंडलों में भाजपा के मंडलों के अध्यक्षों की अध्यक्षता में संत कबीर दास जी की जयंती मनाई गयी ! संत कबीर की जयन्ती के अवसर पर जवाहर नगर केम्प व प्रेम नगर लुधियाना में जिसमे भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल विशेष तौर से शामिल हुए ! जान समूह को सम्बोधित करते हुए  भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की संत कबीर दास मध्यकाल के महान कवि थे। प्रति वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 24 जून को है। माना जाता है कि संवत 1455 की इस पूर्णिमा को उनका जन्म हुआ था। भक्ति काल के उस दौर में कबीरदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार में लगा दिया था। कबीरपंथी इन्हें एक अलौकिक अवतारी पुरुष मानते हैं। कबीर उनके आराध्य हैं। माना जाता है कि कबीर दास जी का जन्म सन् 1398 ई के आसपास लहरतारा ताल, काशी के समक्ष हुआ था। उनके जन्म के विषय में भी अलग-अलग मत हैं।

इस मौके पर भाजपा एस सी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,एस सी मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह, बिक्रम सिधु,कमलजीत सोई, रवी बाली, विशाल गुलाटी, डॉक्टर परमजीत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,महामंत्री राजन गिल,बलविंदर सिंह गरचा,दलवीर नंदा, गुरप्रीत सिंह राजू, राजीव बेरी, पंकज शारदा, बंसी लाल सांखला, मनोज चौहान, विक्की सहोता, ललित चौहान,अभी मिश्रा,राज कुमार खैरा,जीत राम,सुभाष गांधी,राजन शर्मा, अश्वनी मरवाहा,अमन शर्मा, विजय चौहान,भाजपा एस सी के संजय खटक, भाजपा किदवई नगर मंडल महामंत्री  विशेष तौर पर हाजिर हुए।