भाजपा ने की घोषणा: कोविड काल का व्यापारियों को पूरा प्रोपर्टी टैक्स होगा माफ

बिजली के फिक्स चार्जिस माफ़, पंजाब वासियों को मिलेगी सस्ती व 24 घंटे बिजली: अश्वनी शर्मा

भाजपा ने की घोषणा: कोविड काल का व्यापारियों को पूरा प्रोपर्टी टैक्स होगा माफ

लुधियाना, 28 अगस्त, 2021: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के ट्रेड सैल, पंजाब व ट्रेड सैल लुधियाना की एक संयुक्त बैठक पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सरपाल की अध्यक्षता में फ्रेंड रीजेंसी में आयोजित हुई, जिसमें ट्रेड सैल के सभी पदाधिकारी, जिला संयोजक आदि ने भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, अनिल सरीन आदि उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा के बैठक में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल व जिला ट्रेड सैल के प्रधान हरकेश मित्तल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस बैठक में अलग-अलग व्यवसाय से संबंधित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने प्रदेश के व्यापारियों को दरपेश आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। 

अश्वनी शर्मा को उपस्थित व्यापारियों ने दरपेश आ रही समस्याओं की जन्कती देते हुए बताया कि आज पंजाब का व्यपारी पंजाब सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के कारण बहुत दुःखी है। कांग्रेस सरकार की ओर से व्यापारीयों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। पंजाब में कैप्टन सरकार ने व्यापारियों को राहत देने की बजाय उस पर कई प्रकार के टैक्स थोपे हुए है। वही पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच रोजाना देखने को मिल रहा है। जिससे पंजाब का व्यापारी तथा आम नागरिक डरा हुआ है। प्रतिदिन व्यापारियों से लूटपाट हो रही है। पुलिस प्रशासन भी आम जनता से संपर्क करने में असफल रहा है। परंतु कैप्टन सरकार कुंभकरणी नीद सोई हुई है। अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों को पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा है। उन्होंने पंजाब के व्यापारियों को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर व्यापारियों का कोरोना काल के दौरान का सारा प्रोपर्टी टैक्स माफ़ किया जाएगा। इसी तरह बिजली के फिकस्ड बिजली के चार्ज़ पूरी तरह माफ़ किए जाएंगें। उन्होंने कहाकि प्रोफेशनल टैक्स भी पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहाकि व्यापारियों को सस्ती बिजली तथा 24 घंटे बिजली मिले, भाजपा सरकार बनने पर यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहाकि व्यापारियों को जी.एस.टी. रिफंड लेने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जी.एस.टी. रिफंड प्रणाली को सरल किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा लुधियाना के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेंदु शर्मा, उपाध्यक्ष यसपाल जनौत्रा,महेश शर्मा,लुधियाना ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल वा उनकी पूरी टीम,राजेश गुप्ता,हरमिंदर काका,सोनू भारद्वाज,राकेश गर्ग, सुरिंदर बंसल,पंकज डिंगरा,परवीन हांडा,अविनाश शर्मा,राकेश कपूर,उमादत्त शर्मा ,पंकज जैन, अमन कपूर, एन पी ,जगमीत सिंह मुंडिया पवन अरोड़ा,साहिल अग्रवाल,चिराग बतरा भी उपस्थित थी।