भगवा मार्च निकाल शहर वासियों को  दिया शोभा यात्रा का निमंत्रण

निमंत्रण पाकर  गदगद  हुए शहरवासी

भगवा मार्च निकाल शहर वासियों को  दिया शोभा यात्रा का निमंत्रण

लुधियाना: शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से विशाल शोभा यात्रा को लेकर विशाल भगवा मार्च प्रधान सुनील मेहरा, चेयरमैन चरणजीत भार्गव, शिवसेना नेता राजीव टंडन, संदीप थापर गोरा,कावड़ संघ के हरीश शर्मा बॉबी, राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब के प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में घंटाघर चौक से निकाला गया। भगवा मार्च में बालाजी व भोले बाबा  का गुणगान शिवरात्रि महिला संकीर्तन मंडल की सरोज वर्मा, रोजी मक्कड़, प्रीति शर्मा, पूजा शर्मा,  राधे मल्होत्रा आदि द्वारा किया गया। भगवा मार्च घंटाघर चौक से शुरू होकर चौड़ा बाजार डिविजन न. 3, से होते हुए  गऊ घाट शिव मंदिर में संपन्न हुआ। यहां भोले बाबा की महा आरती की गई। भगवा मार्च का स्वागत लोगों द्वारा पुष्प वर्षा व खाने पीने के स्टाल लगा कर किया गया। 

इस मौके पूरे शहरवासियों को 10 मार्च को निकलने वाली 34वीं विशाल शोभा यात्रा का खुला  निमंत्रण दिया गया। प्रधान सुनील मेहरा व  चेयरमैन चरनजीत भार्गव ने  कहा कि गऊघाट मंदिर मे  भगवान भोलेनाथ जी की शोभा यात्रा  की शुरुआत  उनकी विशालकाय आरती से होगी जो  कि देखने योग्य होगी। उसके बाद बाजवा नगर चौक, जैन स्कूल, वेद मंदिर चौक से होती  हुई दरेसी पहुंचेगी। दरेंसी से ये शोभा यात्रा विशाल रूप लेकर दोपहर 3 बजे आरम्भ होगी जो प्रताप बाजार, माता रानी चौक ,घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, निक्कमाल चौक, ख्वाजा कोठी चौक से होती हुई संगळा वाला शिवाला, वापिस गऊघाट स्थित शिव मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी। 

इस अवसर पर अश्विनी महाजन व प्रवीण शर्मा (जनरल सेक्रेटरी), उमेश सोनी, वेद भंडारी व डिप्टी कपूर (भंडारा प्रमुख), पवन लहर, शाम चोपड़ा,अमित गुप्ता, अंकुश गुप्ता, काला वशिष्ट, महिंद्र अग्रवाल, महिंद्र, प्रवेश शर्मा, सतीश महाजन,  जितेंद्र नंदा, राजू हंस, हरिंदर ठाकुर, पवन मल्होत्रा, रवि सूद, इत्यादि उपस्थित थे।