एमडीयू में सर्वश्रेष्ठ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स चयनित

एमडीयू में सर्वश्रेष्ठ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. सविता राठी की अध्यक्षता में आयोजित एनएसएस सेल की बैठक में सर्वश्रेष्ठ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर का चयन किया गया।

चयन समिति में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, डॉ. दलबीर हुड्डा, डॉ. अंजू पंवार, तथा डॉ. नीलम शामिल रहे। समिति द्वारा उम्मीदवारों के विस्तृत मूल्यांकन उपरांत महिला वर्ग में रुचिका विरमानी (गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत), डॉ. प्रीति कुमारी (राजकीय महिला महाविद्यालय, सांपला) व डॉ. मनीषा (राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा) तथा पुरुष वर्ग में डॉ. गुरदयाल सिंह (यूटीडी, एमडीयू) का चयन किया गया। प्रो. सविता राठी ने चयनित प्रोग्राम ऑफिसर्स को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।