लाभार्थियों को एक साथ होगा अप्रैल व मई माह की गेहूं का वितरणः उपायुक्त सचिन गुप्ता

डिपो धारकों को अप्रैल व मई माह की गेहूं की एलोकेशन प्राप्त।

लाभार्थियों को एक साथ होगा अप्रैल व मई माह की गेहूं का वितरणः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अप्रैल माह में डिपो धारकों को दो महीने अप्रैल एवं मई 2026 के गेहूं की एलोकेशन प्राप्त हुई है। अतः अप्रैल एवं मई 2026 दोनों माह के गेहूं का एक साथ इसी माह में वितरण किया जायेगा। प्रत्येक लाभार्थी को अप्रैल और मई दोनों महीनों का गेहूं प्राप्त करने के लिए पीओएस के माध्यम से अलग-अलग बायोमेट्रिक करना होगा। सभी पात्र लाभार्थियों को दोनों महीनों का गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को अप्रैल माह का संपूर्ण राशन जैसे गेहूं (नि शुल्क), चीनी व तेल का वितरण किया जाएगा तथा मई माह की एलोकेशन का केवल गेहूं (निशुल्क) भी अप्रैल माह में वितरण किया जाएगा। इस संदर्भ में यदि किसी भी लाभार्थी राशन कार्ड की कोई शिकायत है तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 व 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते है।