विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

हिसार, गिरीश सैनी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बरवाला के नेशनल कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेदा एवं हस्पताल द्वारा निदेशक कृष्ण दुहन के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन पारीक ने एक जागरूकता रैली को रवाना किया, जिसमें विद्यार्थियों ने तंबाकू विरोधी स्लोगन लिखे बैनरों द्वारा आम जन को जागरूक किया। सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सामूहिक शपथ भी ली। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विद्यार्थियों ने कलाकृतियों द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान को दिखाया। 

इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. हिना कौशिक और डॉ. अमनदीप ने बताया कि निर्णायक मंडल का भूमिका डॉ. सुनील दलाल, डॉ. परवेश कुमारी और डॉ. विशाल ने निभाई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. ज्योति, डॉ. रविंदर कौर शुक्ला, डॉ. अमन, डॉ. पवित्रा, डॉ. विधि  सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।