एमडीयू में खिलाड़ियों ने सुनी पीएम मोदी की खेल की बात

एमडीयू में खिलाड़ियों ने सुनी पीएम मोदी की खेल की बात

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के स्वराज सदन में खेल निदेशालय के तत्वावधान में खेल की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने पीएम मोदी का संबोधन उत्साहपूर्वक देखा।

खेल निदेशक कुलताज सिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया के मार्गदर्शन में एमडीयू खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल सहित प्रशिक्षक, शोधार्थी और खिलाड़ी मौजूद रहे।