निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 198 लोगों की जांच हुई
रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक द्वारा रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान मोहल्ला में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, पीजीआईएमएस निदेशक डॉ एस.के. सिंघल तथा समाजसेवी राजेश जैन ने शिविर का शुभारंभ किया।
डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि ओरल हेल्थ अर्थात मुंह और दांतों की सफाई न रखने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं, इसलिए नियमित जांच जरूरी है। राजेश जैन ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से विभिन्न बीमारियों की समय पर स्क्रीनिंग हो जाती है, जिससे रोगों का समय पर पता लगाकर इलाज संभव हो पाता है।
पीजीआईडीएस के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष एवं जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि शिविर में लगभग 198 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान दांत, हीमोग्लोबिन, बीपी, ब्लड शुगर, स्त्री रोग, आंख-नाक-कान-गला और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
Girish Saini 


