पेड़ लगाने का साथ-साथ उनकी देखभाल व संरक्षण भी जरूरीः ओएसडी फौगाट

पेड़ लगाने का साथ-साथ उनकी देखभाल व संरक्षण भी जरूरीः ओएसडी फौगाट

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव मायना में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान फौगाट ने 70 हजार पौधे लगाने वाले ट्री मैन शिव कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया।