अग्रसेन जयंती समारोहः 78 ने किया रक्तदान, 85 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

अग्रसेन जयंती समारोहः 78 ने किया रक्तदान, 85 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा झज्जर रोड स्थित वैश्य गर्ल्स कॉलेज व अप्रोच रोड पर दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और भंडारे के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यूएचएसआर के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल, समाजसेवी राजेश जैन, डॉ. कुंदन मित्तल, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर शिविरों का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 85 लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी। वहीं, पीजीआईएमएस की टीम के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 78 महिला-पुरुषों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। भंडारा लगाकर राहगीरों को भोजन भी कराया गया।