जीजेयू से एक शिक्षक व एक हिंदी अधिकारी सेवानिवृत हुए

जीजेयू से एक शिक्षक व एक हिंदी अधिकारी सेवानिवृत हुए

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि से एक शिक्षक व एक हिंदी अधिकारी सेवानिवृत हो हए। शुक्रवार को इन कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित सेवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विजय कुमार भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भौतिकी विभाग के शिक्षक डा. डेविड जोसेफ तथा हिंदी अधिकारी मीनू रानी शामिल हैं।

 

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि डा. डेविड जोसेफ उन श्रेष्ठ शिक्षकों में से एक रहे हैं, जिन्होंने विवि की प्रगति में अपना श्रेष्ठ योगदान दिया है।  हिंदी अधिकारी मीनू रानी ने भी निष्ठा व लगन से अपनी ड्यूटी को निभाया है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की। कुलसचिव डा. विजय कुमार ने भी सेवानिवृत कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

डॉ. डेविड जोसेफ ने भौतिकी विभाग में 17 अक्टूबर 2006 को लेक्चरर के पद पर ज्वाइन किया था। मीनू रानी ने 13 सितम्बर 2019 को हिंदी अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया। 

 

विदाई समारोह को शिक्षक संघ के प्रधान डा. सोमदत्त, गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान विपिन वधवा, प्रो. राजेन्द्र कुंडू, प्रो. आशीष अग्रवाल, प्रो. खुजान सिंह, प्रो. मनीष कुमार, प्रो. सुजाता सांघी, डा. विनोद गोयल व प्रो. के.सी. अरोड़ा ने भी सम्बोधित किया। सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। सेवानिवृत कर्मचारियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विवि अधिकारी, कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।