अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेशनल हॉस्पिटल में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर
बरवाला, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढाणी गारण स्थित नेशनल हॉस्पिटल में 8 मार्च 2026 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लक्की ड्रा के माध्यम से 5 विजेताओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किया जाएगा।
अध्यक्ष महावीर दुहन, निदेशक कृष्ण दुहन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. त्रिभुवन पारीक व प्रवीण ने संयुक्त रूप से ये जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की। इस दौरान डॉ. ज्योति दुहन, प्रो. सहाना वी.एम. वत्स, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीतू, डॉ. प्रीति, डॉ. खुशबू, शालिनी दयाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

