रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित
हिसार, गिरीश सैनी। नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल, बरवाला में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन पारीक, सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति, शालाक्य तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. रविंदर कौर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। निदेशक कृष्ण दूहन ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
Girish Saini 


