सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा 31वां रक्तदान शिविर आयोजित, 220 यूनिट रक्त एकत्रित
रोहतक, गिरीश सैनी। सावन कृपाल रूहानी मिशन की रोहतक शाखा द्वारा पीजीआईएमएस, रोहतक और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 31वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 220 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों में युवाओं और महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने मिशन के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मिशन के प्रवक्ता के अनुसार रक्तदाताओं को मिशन और संत राजिंदर सिंह महाराज के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी गई।
Girish Saini 


