पौधरोपण अभियान के तहत स्पोर्ट्स एरिना में लगाए 251 पौधे

पौधरोपण अभियान के तहत स्पोर्ट्स एरिना में लगाए 251 पौधे

रोहतक, गिरीश सैनी। पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी राजेश जैन के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में झज्जर रोड स्थित स्पोर्ट्स एरिना परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान बालम खीरा, केजुरीना, अमलतास, बॉटल ब्रश तथा सागवान सहित विभिन्न प्रजातियों के 251 पौधे लगाए गए। उपस्थित जन ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।

राजेश जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एक परिपक्व वृक्ष प्रतिवर्ष लगभग 90,000 लीटर ऑक्सीजन प्रदान करता है, जबकि एक सामान्य व्यक्ति एक वर्ष में लगभग 2,00,750 लीटर ऑक्सीजन का उपयोग करता है। इस आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम तीन पेड़ अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर समाजसेविका समृद्धि जैन के जन्मदिन पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. राशि जैन, ⁠प्रीति बंसल, कोमल शर्मा, समृद्धि  जैन, सारुचि बधवार, मोनिका नागपाल, संध्या जैन, सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।