18 वां रक्तदान शिविर 12 अप्रैल को

18 वां रक्तदान शिविर 12 अप्रैल को

रोहतक, गिरीश सैनी। पत्रकार स्व. महावीर जैन की 66 वीं जयंती पर महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 18 वें रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल रविवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बाबरा मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में किया जाएगा। ट्रस्ट संचालक राजेश जैन ने बताया कि शिविर में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश गोयल व पीएनबी के प्रबंधक मनोज मखीजा मौजूद रहेंगे।