पौधारोपण अभियान के तहत गांव खरावड़ में लगाए 147 पौधे
रोहतक, गिरीश सैनी। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत गांव खरावड़ में एग्रोफ़ोरेस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आम, जामुन, नींबू, कीनू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 147 पौधे लगाए गए। उपस्थित जन ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Girish Saini 


