ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के 12 विद्यार्थी चयनित

ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के 12 विद्यार्थी चयनित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक, एमएससी, बीएससी व बीवॉक कार्यक्रमों के 12 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है।

चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि का व्यावहारिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग से जुड़ाव पर विशेष ध्यान विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने में मदद कर रहा है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों- एजीएम-क्यूएसई विकास त्यागी, प्रोडक्शन मैनेजर मनोहर शर्मा तथा एचआर प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह ने प्री-प्लेसमेंट सत्र के दौरान विद्यार्थियों को कंपनी की कार्य संस्कृति, परिचालन प्रक्रियाओं, करियर के अवसरों और विकास की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस ड्राइव में विभिन्न कार्यक्रमों के 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एमएससी केमिस्ट्री से छत्रपाल, बीटेक ईसीई से मोनू व राहुल, बीटेक एमई से भार्गव,, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से अंकित व उत्तम सिंह, बीएससी केमिस्ट्री से मनीषा, बीवॉक फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग से कोमल, साहिल व डेजी, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस से राजेश, तथा एमएससी फूड टेक्नोलॉजी से कुलदीप शामिल हैं।